Newsमप्र छत्तीसगढ़

VISM की होली में रंगों और उमंग के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

ग्वालियर. वीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में आज होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कॉलेजों के स्टाफ तथा अस्पताल के स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे परिसर में रंगों और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर की। सभी ने मिलकर प्रेम भाव के साथ होली त्योहार का आनंद लिया।
रंग-बिरंगे गुलाल से पूरा वातावरण खुशियों से भर गया। समारोह के दौरान मनोरंजन के लिए कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें चेयर रेस और ड्रम शेरेड्स (म्यूजिकल गेम) जैसे खेल खेले गए। कुछ स्टाॅफ ने काव्य पाठ, और एकल गीत की प्रस्तुति दी, जिनमें स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन खेलों ने कार्यक्रम में और भी उत्साह भर दिया तथा सभी ने खूब हंसी-मजाक और तालियों के बीच आनंद उठाया। इसके बाद सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, जहां सभी ने साथ बैठकर बातचीत की और इस खास अवसर को यादगार बनाया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति केवल भवनों और सुविधाओं से नहीं, बल्कि यहां कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत, और टीमवर्क से होती है।
ऐसे आयोजन हम सभी को अपने व्यस्त कार्यकाल से थोड़ा समय निकालकर एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर देते हैं। इससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं और कार्य करने की ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों के समर्पण और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी की मेहनत से ही वीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी मुकेश भदौरिया सहित महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं स्टाॅफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet