Newsराजनीतिराज्य

VISM काॅलेज में मनाया गया ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ – विभिन्न प्रतियोगिता हुई आयोजित

ग्वालियर, VISM ग्रुप के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नाटक मंचन, गर्भवती महिला आहार प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि स्तनपान के लिये प्रोत्साहित करने और विश्व में शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य में सुधार के लिये हर साल यह अगस्त माह की 01 से 07 तारीख तक यह सप्ताह मनाया जाता है। स्तनपान जागरूकता अभियान को आगें बढाने और इसे प्रेरित करने के लिए वल्र्ड अलायंस फाॅर ब्रैस्ट फीड़िग एक्शन द्वारा यह अभियान है।
इस वर्ष ‘‘ क्लोजिंग द गैप-ब्रैस्टफीड़िग सपोर्ट फाॅर ऑल’’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई माताओं को सम्पूर्ण जानकारी न होने के कारण बच्चों में कुपोषण व संक्रमण हो जाने का खतरा बना रहता है। माॅ का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। आज कल की माताऐं बच्चों को बोटल में दूध पिलाती है जिससे बच्चों में बीमारीयाॅ होने का खतरा बना रहता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आज के अतिथि  संजीव पारिख  द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर परूस्कृत किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रमाशंकर पाठक बीएससी नर्सिंग, द्वितीय स्थान सांक्षी राजपूत बीएससी नर्सिंग, तृतीय स्थान प्रीया राज बीएससी नर्सिंग रहें।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रश्मी बघेल बीएससी नर्सिंग एवं संगम गुर्जर बीएससी नर्सिंग, द्वितीय स्थान मोनू धाकड़, तृतीय स्थान रिया कुमार एवं मुस्कान कुमारी रहें। नाटक मंचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी नर्सिंग 2020-21 बैंच रहा। गर्भवती महिला आहार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान GNM  2022-23 बैंच रहा। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, नर्सिंग प्राचार्या सहित स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet