Newsराजनीतिराज्य

डांस करते-करते हुए सरकारी टीचर की मौत, बड़े भाई की सेवानिवृत्ति पर किया गया था आयोजन

जयपुर. भजन संध्या में डांस करते -करते यकायक टीचर को हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गयी। घटनास्थल पर लोगों ने लगभग 10 मिनट तक उनके हार्ट को सीपीआर भी दिया पर बचाया नहीं जा सका। बड़े भाई के रिटायरमेंट के बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गयी। मामला जयपुर के किशनगढ़-रेनवाल तहसील का है।
आयोजन मंदिर में रखा गया था
जोधपुर के मुडणों की ढाणी निवासी मन्नाराम जाखड (45 वर्ष जुड़गांव)जोधपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में टीचर थे। उनके बड़े भाई मंगल जाखड़ जयपुर के किशनगढ़-रेनवाल तहसील इलाके के भैंसलाना गांव के स्कूल में टीचर थे। मंगल मुंडोती के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से बतौर शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार का गांव के ही जालवाली बालाजी मंदिनर में भजन संध्या रखी गयी थी। इसमें मन्नाराम जाखड़ भी जोधपुर में शामिल होने के लिये आये थे।
मातम में बदलीं खुशियां
गायक कलाकार राहुल एंड पार्टी ने रात करीब 10 बजे भजन संध्या की शुरुआत की। शिक्षक मन्ना राम भक्तिमय माहौल में खुद को नहीं रोक सके और शुरू के चार-पांच भजनों पर डांस किया। थोड़ी देर बाद बैठ गए। रात करीब 12 बजे इक दिन मर जाऊं ली कानूड़ा थ्हारी मुस्कान के मारे… भजन पर मन्ना राम फिर नाचने लगे। करीब 2 मिनट बाद ही अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इससे खुशियां गम में बदल गईं।
हार्ट को 10 मिनट पंप किया, नहीं बचा सके जान
मन्नाराम सहित परिवार के लोग भजनों पर नृत्य कर वापस बैठ गए थे। पत्नी सहित पूरा परिवार वहीं था। 2 मिनट ही नाचे थे कि अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। लोगों ने करीब 10 मिनट तक उनके हार्ट को पंप किया। मुंह में सांस भी दी, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद उन्हें रेनवाल के उप जिला हॉस्पिटल लाए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *