VISM काॅलेज के भाषण प्रतियोगिता एवं नाटक मंचन का हुआ आयोजन
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च (नर्सिंग) एवं व्हीआईएसएम काॅलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ (पैरामेडीकल) महाविद्यालय में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम की थीम ‘‘स्वस्थ शुरूआत आशाजनक भविष्य’’ रखी गई थी। प्रातः 6 बजे हाॅस्टल के समस्त विद्यार्थियों को वरिष्ठ योगगुरू राहुल किरार ने योग कराया। इसके पश्चात् महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें सर्वप्रथम नर्सिंग, पैरामेडीकल महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा नाट्यों का मंचन किया। नाट्य के माध्यम से गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने एवं बच्चे के सर्वागीण विकास को बेहतर बनाने के लिए उचित उपायों को बताया।
नाट्य मंचन में प्रथम स्थान बीएससी नर्सिंग 2022-23 पर रहा। तत्पश्चात् भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर पूनम रावत बीएमएलटी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान पर साक्षी बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष एवं तृतीय स्थान पर अंकित कुमार बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष रहें।
इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ जीवन के तीन मुख्य स्तम्भ है- शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य। इन तीनों में संतुलन जरूरी है, तभी व्यक्ति संपूर्ण रूप से स्वस्थ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव सीधे तौर पर शरीर पर असर डालता है, और इसकी वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आमजन को बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कम उम्र में बीमारियों का बढ़ता प्रकोप चिंता का विषय हैं। इससे बचने के लिए समय पर सोना, जागना, संतुलित आहार लेना और फास्ट फूड से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। अंत में सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस मौके पर समस्त महाविद्यलयों के प्राचार्यगण सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

