UP के बांदा में छिपे थे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर. उटीला से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को यूपी के बांदा से गिरफ्तार किया है। नाबालिग को मई महीने से पुलिस ने बरामद कर लिया था।
बलिका ने न्यायालय में बताया था कि आरोपी ने उसे बांदा में एक घर में रखा। हर दिन उसके साथ रेप किया और पुलिस आरोपी और उसकी मदद करने वाले मुंह बोले मामा की तलाश में लगी हुई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को उटीला थाना में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्वालियर के उटीला गांव निवासी एक परिवार ईंट भट्टा पर एक आनंद सिंह परिहार निवासी देवखेर पऊहार बांदा यूपी भी काम करता था। 1 मई 2025 को जब ईट भट्टा पर काम करने के बाद परिवार वापिस लौटा तो घर पर उनकी नाबालिग बेटी नहीं थी। 16 वर्षीय किशोरी जब घर पर नहीं मिली तो माता-पिता ने रिश्तेदारों से लेकर बेटी की सहेलियों के घर तक पता किया। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला और इसके बाद परिजन उटीला थाना पहुंचे।
जबरदस्ती करता था गंदी हरकत
जब बांदा से बरामद नाबालिग के कोर्ट में बयान कराए गए तो नाबालिग ने कोर्ट में आनंद परिहार पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। एक बार नहीं कई बार ऐसा किया। इस काम में आनंद परिहार के मुंह बोले मामा ने गुड्डू वर्मा ने नाबालिग को धमकाया था। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण के बाद रेप का मामला भी दर्ज किया था। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार को आरोपियों के प्रयागराज में होने की सूचना मिली थी। जिस पर उटीला थाना पुलिस की टीम प्रयागराज पहुंची तो वहां से आरोपी बांदा पहुंच गया था। पुलिस ने बांदा में घेराबंदी कर आनंद सिंह परिहार व उसके मुंहबोले मामा गुड्डू वर्मा पुत्र शिवरतन वर्मा निवासी बदौसा बांदा यूपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि एक नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बांदा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।
युवक भी गायब मिला तो हुआ संदेह
जब पुलिस ने नाबालिग की तलाश में छानबीन की तो पता लगा कि जिस दिन से नाबालिग लापता है उसी दिन से ईंट भट्टा पर काम करने वाला आनंद सिंह परिहार भी लापता है। इस पर पुलिस ने आनंद की तलाश की और बांदा पहुंची तो वह तो हाथ नहीं आया, लेकिन नाबालिग को पुलिस ने एक घर से बरामद कर लिया था।

