UP में संघ के लोग ISI के निशाने, ज्वॉइंट काउंटर ऑपरेशन सेंटर बनाने की तैयारी
नई दिल्ली. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईआईएस (ISI) यूपी के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़े नेताओं पर हमले कराने की षडयंत्र रच रहा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में आईएसआई ने पंजाब के कुछ क्रिमिनल्स से संपर्क किया है। जिन्हें यूपी जाकर हथियारों की डिलेवरी करने के निर्देश दिये हैं। जिससे इन हथियारों के माध्यम से संघ से जुड़े नेताओं पर हमले कराये जा सके।
उत्तरप्रदेश में सांप्रदायिक वातावरण खराब करने का षडयंत्र
पंजाब, यूपी और मणिपुर जैसे दूसरे राज्यों में हो रहे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय खुफिया एजेंसी की इस रिपोर्ट के बाद से केन्द्र सरकार आरएसएस से जुड़े नेताओं की सुरक्षा बढ़ा सकती है। इस मामले में जुड़े जानकारी के अनुसार संघ से जुड़े नेताओं पर हमले करने के पीछे सबसे बड़े कारण यह भी हो सकता है कि इससे यूपी में सांप्रदायिक वातावरण खराब कर दंगे कराये जा सके।
ज्वॉइंट काउंटर ऑपरेशन सेंटर बनाने पर विचार
व्हीं, पाकिस्तान से आ रहे इस खतरे से निपटने के लिये पंजाब में बढ़ रहे आतंकवाद को रोकने के लिये गृहमंत्रालय पंजाब काउंटर ऑपरेशन सेंटर बनाने पर विचार कर रहा है। जॉइंट काउंटर ऑपरेशन सेंटर में NIA ,RAW, IB, पंजाब पुलिस और काउंटर टेरर की टीम्स को शामिल किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार पंजाब और कश्मीर में आतंकी हमलों और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिये पाकिस्तान प्लान के-2 चला रहा है।
पंजाब में युवाओं को आतंकी गुटों में भर्ती करने का षडयंत्र
पिछले कुछ माह से आईएसआई (ISI) खालिस्तानी समर्थकों की मदद से पंजाब में युवकों को आतंकी गुटों में भर्ती करने का खडयंत्र रचा जा रहा है। यहीं नहीं ड्रोन्स के माध्यम से पंजाब में हथियारों की सप्लाई की जा रही है। जॉइंट काउंटर ऑपरेशन सेंटर में खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान की षडयंत्र को समय रहते जहां नाकाम करेगी। वहीं, किसी भी आतंकी हमले की सूरत में काउंटर टेरर टीम आतंकियों से निपटेगी।

