UP में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन, योगी बने रहेंगे CM
नई दिल्ली. यूपी में योगी बाबा का जलवा कायम है। दरअसल जानकारों के अनुसार खबर आ रही है कि बीजेपी संगठन और योगी सरकार के बीच तनातनी का एपिसोड खत्म हो गया है। योगी आदित्यनाथ ही यूपी के सीएम रहेंगे और 27 का चुनाव भी उन्ही की अगुवाई में लडा जाएगा। यूपी की सियासत से एक और बडी खबर ये भी आई कि डिप्टी सीमए केशव प्रसाद मौर्य की बयानबाजी से केंद्रीय नेतृत्व खुश नहीं है। ऐसे में आज उन्हें पार्टी फोरम में ही बोलने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बृजेश पाठक के कामकाज पर भी केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है। सूत्रों के अनुार दोनों को लेकर आगे चलकर फैसला हो सकता है। आपको बताते लें कि शुक्रवार को जयपुर में भूपेन्द्र चौधरी ने साफ कर दिया था कि यूपी में चेहरा बदलने की कोई गुंजाइश ही नहीं है।

