Newsराष्ट्रीय

SPAM Calls से मिलेगा छुटकारा, ट्राई ने उठाया बड़ा कदम, टेलीकॉम कंपनियों पर लगेगी पेनाल्टी

नई दिल्ली. भारतीय टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से SPAM Calls को रोकने के लिये नियमों को सख्त किया और पेनाल्टी की भी बात कहीं है। मोबाइल यूजर्स आसानी से SPAM Calls  की रिपोर्ट कर सकेंगे और अनचाहे कमर्शियल कॉल्स से भी छुटकारा पा सकेंगे। इसके लिये ट्राई ने X प्लेटफार्म पर पोस्ट कर के जानकारी दी है।
ट्राई ने कंज्यूमर्स प्रॉटेक्शन को बेहतर करने के लिये टेलीविजन कॉमर्शियल कम्युनिकेशन्स कस्टमर प्रिफ्रेंसेंस रेगुलेशन 2018 में संशोधन किया गया है। इसके बाद यूजर्स को 10 नम्बर से आने वाले टेलीमार्केटिंग कॉल्स से छुटकारा मिल सकेगा और रिपोर्ट के प्रोसेस को भी आसान करने के लिये कहा है। यहां टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माने की बात कही है। इसके बाद टेलीकॉम कंपनियों ने इस फैसले पर आपत्ति दर्ज की है।
नयी सीरिज को लागू करन के लिये कहा
ट्राई की ओर से पहले ही कमर्शियली कम्युनिकेशन्स के लिये 10 नम्बर वाले मोबाइल नम्बर को बन्द किया जा चुका है। इसके लिये नये नम्बर की सीरीज की शुरूआत होगी। जो 140, 1600 सीरीज से शुरू होगी। 140 नम्बर सीरिज का उपयोग करके प्रमोशनल्स कॉल्स और वहीं 1600 सीरीज को ट्रांजेक्शन रिलेटेड कॉल्स के लिये उपयोग करना होगा।
अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स पर शिकंजा कसना
ट्राई के लिये नये फैसले के बाद अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स पर शिंकंजा कसना है। जो टेलीकाूम रिसोस  का मनमजी तरीके से उपयोग कर रहे है। इसके लिये जुर्माना भी लगाया जायेगा। टेलीमार्केटर्स द्वारा पहली बार नियमों का उल्लंघन करने पर 154 दिन का सस्पेंशन होगा। जबकि दोबारा नियम तोड़ने पर टेलीकॉम रिसोर्स को 1 साल के लिये डिसकनेक्ट किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *