LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

PM मोदी कल आएंगे भोपाल

भोपाल. 25 सितंबर यानि कल आयोजित बीजेपी के महाकुंभ में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। उनके दौरे के चलते शहर की कई सड़कें डायवर्ट रहेंगी। इसके साथ ही अधिकतर स्कूल बंद रहेंगे। कई स्कूलों में एग्जाम भी पोस्टपोन किए गए हैं। इस बारे में पिछले 2 दिन से पैरेंट्स को सूचित किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने SMS और वॉट्सऐप मैसेज भेजे हैं। भारी ट्रैफिक और रूट डायवर्ट होने के चलते स्कूल संचालकों ने ये निर्णय लिया है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने किसी प्रकार की आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की है। डीईओ अंजनि कुमार ने कहा कि स्कूलों को बंद करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
भेल इलाके के अधिकतर स्कूल बंद
BHEL इलाके में स्थित अधिकतर स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। सेंट जेवियर स्कूल की प्रवक्ता वसुंधरा शर्मा ने बताया कि पीएम का मुख्य कार्यक्रम सेंट जेवियर के आसपास ही है इसलिए स्कूल खोल पाना बहुत मुश्किल है। भेल इलाके में मौजूद कई अन्य प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे। इसको लेकर स्कूल संचालकों ने अपने स्तर पर निर्णय लिया है। स्कूल संचालकों की मानें तो वह इस मामले में बात करना नहीं चाहते हैं।
कई स्कूलों ने किए एग्जाम पोस्टपोन
कई स्कूलों में 25 सितंबर से एग्जाम भी थे, जिनको पोस्टपोन किया गया है। प्रिंसिपल ने इसको लेकर अभिभावकों को मैसेज किया है। जिसमें बताया गया है कि जल्द ही यह एग्जाम दोबारा होंगे। दूसरी तरफ, सरकारी स्कूलों में किसी प्रकार के कोई मैसेज छात्रों को नहीं गए हैं। ऐसे सभी स्कूल यथावत चालू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *