LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

PFI की लीगल विंग का महासचिव वाजिद खान को NIA ने किया गिरफ्तार

श्योपुर. NIA और STF की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की है। इस बीच गैस एजेंसी रोड इलाके में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस बीच युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने टीम की गाड़ी पर पथराव भी किया है। जिससे गाड़ी के शीशे भी टूट गये हैं। लेकिन यह टीमें गिरफ्तार किये गये युवक को लेकर कहीं रूके बिना शहर से बाहर लेकर निकल गयी। ऐसा बताया गया है कि गुरूवार की रात लगभग 10 बजे काले रंग की गाड़ी में आई एसटीएफ और एनआईए की टीमों ने गैस एजेंसी रोड़ निवासी वाजिद खान के घर के पास पहले युवक को बुलाया। उससे कुछ पूछताछ की, फिर इन टीमों ने युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और उसे लेकर जाने लगी तभी लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी को कोई चोट नहीं आयी है।
कोतवाली पहुंचने के बाद पता चली हकीकत
एनआईए और एसटीएफ की टीमों ने जिस युवक को देर रात घर से उठाया है उसके पड़ोसियों का कहना है कि पहले उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। इसलिये गाड़ी पर पथराव कर दिया और बाद में जब कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने इधर-धर फोन लगाकर जानकारी हासिल की। जिसमें बताया गया है कि एसटीएफ की टीम युवक को लेकर गयी है। उसके बाद हम लोग घर लौटे हैं। यह कुछ दिन पहले ही भोपाल से यहां आया है। हमें नहीं पता था कि यह पीएफआई के लिये काम करता है।
इन्दौर जिला न्यायालय से गिरफ्तार महिला से जुड़े तार
दरअसल, एनआईए और एसटीएफ की टीमों को जानकारी मिली थी कि वाजिद खान पीएफआई नेटवर्क के लिये लम्बे समय से काम कर रहा था। जिसके तार इन्दौर न्यायालय में कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करते हुए गिरफ्तार की गयी महिला से जुड़े हैं। इस पर एनआईए और एसटीएफ की टीमों ने किसी को कुछ बताये बिना आरोपी के घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक लम्बे समय से भोपाल में रह रहा था। ऐसा बताया गया है कि वहां यह वकालात तक काम करता था। जो इंदौर में महिला के गिरफ्तार होने के बाद श्योपुर लौटा है। स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। इस कारण से उन्होंने सोचा के कोई युवक का अपहरण करके ले जा रहा है। इसलिये उन्होंने गाड़ी पर पथराव कर दिया और देर रात गिरफ्तार किये गये आरोपी के परिजन और पड़ोसी भी कोतवाली पहुंचे जिन्हें जब पुलिस ने जानकारी दी तो वापिस लौट गये।
जांच एजेंसियों को पीएफआई के लिये काम करने की थी खबर
एसपी आलोककुमार सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार किया गया युवक पीएफआई के लिये करता था इस तरह की सूचना एसटीएफ और दूसरी एजेंसियों को मिली थी, इस पर उन्होंने कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet holiganbet betcio galabet betplay betzula betpark meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş amkbet perabet perabet giriş betsalvador holiganbet