जम्मू-कश्मीर में जोशी मठ जैसी आपदा, जमीन धंसने से घरों में दरार आई, पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया
जम्मू कश्मीर. उत्तराखंड के जोशी मठ जैसी आपदा जम्मू-कश्मीर में आई है। जम्मू के डोडा में जमीन धंसने से 21 घरों में दरार आ गई हैं। सूचना पर पहुंचे थथरी के SDM ने बताया कि आपदा पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। घटना के कारणों की जांच के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पहुंच गई है। डोडा के जिलाधिकारी अतहर अमीन ने बताया कि जिले में दिसंबर में कुछ घरों में दरारों की सूचना मिली थी। गुरुवार तक छह इमारतों में और दरारें आ गई हैं। ये बढ़ती जा रही हैं। सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। क्षेत्र दरक रहा है।
उत्तराखंड के जोशी मठ में 849 घरों में दरारें
इससे पहले उत्तराखंड के जोशी मठ में 849 घरों को दरारें देखी गईं। इनमें से 155 निजी भवन और 10 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से असुरक्षित माना गया है। इस कारण अभी तक इनमें रहने वाले 237 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित कर दिया गया है।
जोशीमठ खिसक रहा, सरकारी ड्रिलिंग जारी, CM का आदेश- प्रोजेक्ट रुकें
जोशीमठ अपनी जगह से सालाना ढाई इंच खिसक रहा, घर ढह रहे, लोग बेघर हो रहे। वजह सरकारी प्रोजेक्ट। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 8 जनवरी को घोषणा- ‘फिलहाल, सभी बड़े प्रोजेक्ट बंद कर दिए हैं।

