मुरैना NH-44 के छौदा टोल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और हेल्पर कूंदकर बचाई जान

मुरैना नेशनल हाइवे-44 पर धौलपुर की ओर से आ रहे कवाड़ और रद्दी से भरे एक आयशर कैंटर (एमपी06 जीए 1411) में छौंदा टोल प्लाजा से लगभग 100 मीटर पहले अचानक आग लग गयी। आग विकराल होने पर ड्रायवर ने ट्रक को सड़क से नीचे की तरफ पलटा दिया और हेल्पर के साथ कूंदकर अपनी जान बचाई। डायल 112 की खबर पर घटनास्थल पर पहुंची 2 फायर ब्रिगेडों ने 45 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल पुलिस मामले और आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।
देखिए तस्वीरें…



लोगों ने बाल्टियों से बुझाने का किया प्रयास
धौलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक MP 06 GA 1411 आयशर कैंटर में रद्दी, कबाड़ा और बर्तन भरे हुए थे। नेशनल हाईवे-44 पर छौंदा टोल प्लाजा के करीब 100 मीटर पहले ट्रक में अचानक आग लग गई।आग लगता देख पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। आग को विकराल रूप लेते देख चालक ट्रक को लेकर साइड की तरफ भागा, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक के चालक और हेल्पर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा दमकल को सूचना दी गई। कबाड़े में रद्दी अधिक होने के कारण आग बार-बार सुलग रही थी।इस वजह से आग बुझाने में दो दमकलें लगानी पड़ीं। मौके पर पहुंची दमकलों ने लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, “चलते ट्रक में आग लगी फिर वह अनियंत्रित होकर पलट गया है । अभी सिर्फ कबाड़ा भरा होने को सूचना है जांच के बाद आग के कारण का सही पता चल सकेगा ।”

