New year- 7th Pay Commission- पर कर्मचारियों को मिल सकता बढ़ा हुए एचआरए और महंगाई भत्ता, हो सकते हैं सैलरी बढ़ने का ऐलान
नई दिल्ली. 7th Pay Commission–केन्द्रीय कर्मचारियों को नये वर्ष में फिर से खुशखबरी मिल सकती है। केन्द्र की मोदी सरकार त्यौहार की तरह नये वर्ष पर भी अपने कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार नये वर्ष में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोत्तरी के साथ एचआरएच पर भी मंचन किया जा रहा है।
इसके पूर्व दिवाली पर मोदी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। अब चर्चा है कि केन्द्र सरकार एक बार फिर से कर्मचारियों को खुश कर सकती हैि। सरकार जनवरी 2022 की शुरूआत में हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।
प्रस्ताव भेजा है रेलवे बोर्ड
वित्त मंत्रालय ने 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस को लागू करने के लिये मंथन शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिये रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भी भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जनवरी 2021 में कर्मचारियों को एचआरए मिल जायेगा। आपको बता दें कि इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसियेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे मेन 1 जनवरी 2021 से एचआरए लागू करने की मांग कर रही है हाउस रेंट अलाउंस बढ़ने के बाद सैलरी में बम्पर इजाफा है।
कितना होगा ‘हाउस रेंट अलाउंस’
आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटिगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा. डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के अनुसार, जब डियरनेस अलाउंस 50 फीसदी पहुंच जाएगा तो मैक्सिसम House Rent Allowance बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा.

