Newsराजनीतिराज्य

NDRF ने मॉक ड्रिल के माध्यम से सिखाए बाढ़ आपदा से बचाव के तरीके

कलेक्ट्रेट के जन-सुनवाई कक्ष में हुई मॉकड्रिल 
ग्वालियर – आपदा के समय कैसे विषम परिस्थितियों से निपटा जा सकता है। साथ ही कैसे दूसरे को बचाने में मदद की जा सकती है। इन सबका जीवंत प्रदर्शन कलेक्ट्रेट स्थित जन-सुनवाई कक्ष में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल) के वरिष्ठ प्रशिक्षक सब-इंस्पेक्टर -रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में 32 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया। आपदा प्रबंधन दल ने आपदा से बचाव कार्य का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया।
कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक सब-इंस्पेक्टर – ने बताया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े लोग किस तरह विकट परिस्थितियों से स्वयं को बचाते हुए जान-माल के नुकसान को कम कर सकते हैं। साथ ही पीडि़तों को समय पर किस प्रकार सहायता पहुँचाई जा सकती है। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन दल, बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल व सहायता दल के रूप में बटकर जवानों ने सफलतापूर्वक राहत व बचाव कार्य का प्रदर्शन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş