Mushtaq Ahmed Zargar – गृहमंत्रालय ने मुश्ताक अहमद जरगर को आतंकी किया घोषित, प्लेन हाईजैक में था शामिल
नई दिल्ली. गृहमंत्रालय (Home Ministry ) ने मुश्ताक अहमद जरगर Mushtaq Ahmed Zargar को आतंकी घोषित किया है। मुश्ताक-अल-मुजाहिद्दीन (Al-Umar Mujahideen) का संस्थापक और चीफ कमाण्डर है।
गैरकानूनी गतिविधियों में रहता है शामिल
गृह मंत्रालय (Home Ministry ) ने बड़ा फैसला करते हुए मुश्ताक अहमद जरगर को आतंकी घोषित कर दिया है। जरगर को गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है।
कंधार में प्लेन हाईजैक में शामिल था
आपको बता दें कि जरगर को 1999 के इंडियर एयरलाइंस (Indian Airlines) के (Plane Hijack) प्लेन हाईजैक में रिहा किया गया था।
भारत सरकार ने किया था रिहा
आपको बता दें कि मुश्ताक अहमद जरगर उन आतंकवादियों में से एक था जिन्हें 1999 में इंडियर एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक के मामले में यात्रियों की सुरक्षित वापिसी में के लिये भारत सरकार (Indian Government) को रिहा करना पड़ा था।
काठमांडू से दिल्ली जा रहा था प्लेन
24 दिसम्बर 1999 को काठमांडु (Kathmandu) से दिल्ली (Delhi) के लिये उड़ान भरने वाली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट कको आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। इसकी लैडिंग अफगानिस्तान (Afghanistan) के कंधार में कराई थी। उस वक्त भी अफगानिस्तान में तालिबानी (Taliban) शासन था। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षित वापिसी के लिये सरकार ने मसूद अजहर, अहमद ओमर सईद शेख,ख् मुश्ताक जरगर जैसे आतंकवादियों को रिहा किया गया था।

