MP में 10 आईएएस अफसरों के विभाग में बदलाव किए गए
भोपाल. मध्य प्रदेश में 10 आईएएस अफसरों के विभाग में बदलाव किए गए है। मो. सुलेमान को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य से हटाकर कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया। वे र्मा 2020 से अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य के पद पर थे। प्रमुख सचिव संजय दुबे से गृह जैसा महत्वपूर्ण विभाग वापस लेते हुए उन्हें साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग भेजा गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त और परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी निभा रहे अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को अब गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार देखते रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा शुक्रवार शाम को जारी आदेश में लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा को मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग के साथ लोक परिसंपत्ति विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। एसीएस, उच्च शिक्षा केसी गुप्ता को लोक निर्माण विभाग का एसीएस बनाया गया है।
जनसंपर्क में प्रमुख सचिव नहीं, खाडे को पूरे विीााग का जिम्मा
जनसंपर्क विभाग में प्रमुख सचिव का पद शुक्रवार को भी नहीं भरा गया। सरकार ने डॉ. सुदाम खाडे को सचिव और आयुक्त, जनसंपर्क के साथ माध्यम के प्रबंध संचालक की भी जवाबदारी सौंपी है।
इन अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
अशोक वर्णवाल वन विभाग के एसीएस के साथ सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
संजय कुमार शुक्ल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव के साथ विमानन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यूएसए में वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर बनाए गए निकुंज श्रीवास्तव से सरकार ने राजस्व और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग वापस ले लिया है। श्रीवास्तव अब सिर्फ खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे।

