LatestNewsराज्य

MP के सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले मिल जाएगा DA एरियर

भोपाल. मध्यप्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को महंगाई भत्ते के एरियर की पहली किस्त रक्षाबंधन के पहले मिल जाएगी। इसकी प्रोसेस शुरू कर दी गई है। केसवाइज स्टडी करने की जिम्मेदारी कोष एवं लेखा विभाग के सिस्टम मैनेजर राहुल बामने और आरती चौरसिया को दी गई है।
8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा
मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से मिलने वाला 4 प्रतिशत डीए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में दिया था। उसी समय वित्त विभाग ने कहा था कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जा रहा है। जो विभाग आदेश देरी से जारी होने के कारण मार्च 2024 में 4 प्रतिशत डीए नहीं जोड़ पाए थे, वे अब हर महीने तीन महीने की एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में डालेंगे।
42% से बढ़कर 46% किया गया था डीए
मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4% की बढ़ोतरी के आदेश दिए थे। महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% किया गया था। आदेश में वित्त विभाग ने कहा था कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş