Latestराज्यराष्ट्रीय

MP के 10 हजार पुराने तालाबों की मरम्मत होगी, 5 हजार नए बनेंगे- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के गैरतगंज में जल संरक्षण के लिए जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत 5 हजार अमृत सरोवर (तालाब) बनाए जाएंगे। यह जून तक या अगले साल मार्च तक बन जाएंगे। इस पर 700 करोड़ रुपए खर्च हाेंगे। 10 हजार पुराने तालाबों को ठीक किया जाएगा। इसमें 350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा छोटी-छोटी जल संरचना बनाने का काम किया जाएगा। शिवराज ने कहा कि इससे धरती का जल स्तर बढ़ेगा। यह अभियान पिछली सरकार के कार्यकाल और कोरोना के कारण नहीं चला। इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *