Latestराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा: विष्णु दत्त शर्मा मेरे पंडित जी हैं और मैं उनकी बात को कैसे टाल सकता हूं, वे जो कहेंगे उनकी सभी मांगों को पूरा करूंगा

राजनगर. सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं की एयरलाइंस को लेकर मांग को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से फोन पर तत्काल बात की है। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विष्णु दत्त शर्मा सिर्फ आपके सांसद ही नहीं बल्कि वह मेरे पंडित जी हैं और मैं पंडित जी की बात को कैसे टाल सकता हूं। वे जो कहेंगे मैं उन सभी मांगों को पूरा करूंगा।

सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा ने सोमवार को मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की है तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। इस अवसर पर जैन मंदिर रोड में खुल रही नई शराब दुकान को लेकर जैन समुदाय के लोगों ने मांग पत्र सौंपा है, जिस पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह दुकान वहां से हटाई जाएगी। जन भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए यह शराब की दुकान वहां नहीं खोली जानी चाहिए तथा इस पर तत्काल कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *