LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 6 बड़े स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

भोपाल. गणतंत्र दिवस के आसपास घर जाने और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण करने के लिए भोपाल-हजरत निजामुद्दीन-भोपाल के बीच 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। बता दें कि रेलवे के इस फैसले से बीना रेलवे जंक्शन सहित रास्ते में पड़ने वाले कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सफर में काफी आसानी होगी।
ये रहेगी ट्रेन की टाइमिंग
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 26 जनवरी को भोपाल स्टेशन से रात 20:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बीना 21:55 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी 00:05 बजे (मध्य रात्रि), आगरा कैंट 03:20 बजे तथा मथुरा 04:20 बजे पहुंचकर सुबह 07:20 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
ये रहेगी वापसी की टाइमिंग
वापसी में गाड़ी संख्या 02156 हजरत निजामुद्दीन भोपाल स्पेशल 25 एवं 27 जनवरी को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच रहेंगे, जिनमें पांच तृतीय वातानुकूलित (उएसी), दो इकोनामी 3एसी, पांच स्लीपर क्लास, चार सामान्य श्रेणी, एक एसएलआरडी तथा एक जनरेटर कार शामिल है।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा कैंट और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। रेल अधिकारियों के अनुसार, त्यौहारों और छुट्टियों के समय ट्रेनों में होने वाली वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *