ध्यान, योग एवं प्रणायम करने से तनाव से मुक्ति मिलने पर नागरिक बेहतर सोचने के साथ अच्छे में व्यस्त रहते है-सुमन गुर्जर

ग्वालियर. पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त करने के लिये हुजरात कोतवाली में नया साधना केन्द्र बनाया है। एएसपी सुमन गुर्जर की पहल भारतीय योग संस्थान पर प्रान्तीय उपप्रधान महेश अग्रवाल, जिला प्रधान कोतवाली राम अवतार एवं दुर्गेश द्वारा में ध्यान एवं योग कक्ष भी बनाया गया है। जिसमें प्रतिदिन योग एवं साधना करवाई जाती है। साधना केन्द्र में पुलिस कर्मियों के अलावा परिवार के सदस्यों को मेडिटेशन भी करवाया जाता है। जिससे परिवार के सदस्यों को भी पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलती है। पुलिस कितने दबाव में रहकर अपने कार्य को अंजाम देते है। योग एवं ध्यान लगाने से परिवार में तनाव कम रहता है, खुशी का वातावरण रहता है।
शहर के बीचों बीच नागरिकों आसानी पहुंचकर साधना कर सकें। थाना हुजरात कोतवाली परिसर में एएसपी सुमन गुर्जर की पहल पर पुलिस कर्मचारी एवं उनके परिवारजन स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए योग एवं ध्यान लगाने में रूचि ले रहे है। जिसमें लगभग 1 माह में योग, प्रणायाम, ध्यान हर रोज सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के द्वारा किया जाता है।

प्रति रविवार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा हार्टफुलनेस
ग्वालियर के हुजरात कोवाली परिसर में बनाये साधना एवं योग केन्द्र ग्वालियर पुलिस बल ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें पुलिस कर्मचारी-अधिकारी स्वास्थ्य लाभ ले सकते है। इसके आम नागरिक भी योग और प्रणायाम का लाभ ले सकते है। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि अगर आम नागरिक तनाव मुक्त रहेगा तो अपराध होने की संभावना कम रहती है। पुलिस मुख्यालय भी योग साधना की तरह से हार्टफुलनेस चलाया जा रहा है।
तनावमुक्त पर अपराध में कमी
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि हुजरात कोतवाली परिसर में एएसपी सुमर्न गुर्जर की देखरेख ध्यान एवं योग का संचालन भारतीय योग संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है आम नागरिक ध्यान एवं योग करते है। योग एवं ध्यान करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। पुलिस की पहल है इसमें अधिक से अधिक नागरिकों का लाभ लेना चाहिये।
धर्मवीर सिंह, एसएसपी ग्वालियर

