MP NEWS- तीनों विधायकों का रूका वेतन और जल्द खाली होगी इनकी 3 सीटें
भोपाल. मप्र में इन दिनों विधायकों के विधायकी पर संकट की चर्चा जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के 2 विधायक और कांग्रेस पार्टी के एक विधायक की मुश्किलें बढ़ गयी है। इन्हें मिलने वाले वेतन-भत्ते सहित विधानसभा की तरफ से दी जा रही सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। तीनों विधायकों को मध्यप्रदेश विधानसभा ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगर इन नेताओं को कोर्ट स्टे नहीं मिलता है तो आने वाले सत्र में इनके शामिल होने को लेकर संशय बना हुआ है।
इन विधायकों के खिलाफ की गयी कार्यवाही
जिन विधायकों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। उनमें भाजपा के राहुल लोधी, जसपाल सिंह जज्जी और कांग्रेस के अजब सिंह शामिल है। तीनों ही विधायकों को विधानसभा ने नोटिस जारी किया है। इसका जबाव उन्हें सदन को देना है। इसके साथ ही अगर उन्हें 19 तारीख तक स्टे नहीं मिला तो वह शीतकालीन सत्र का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।
क्यों रद्द ही सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी राहुल लोधी पर जानकारी छिपाने के मामला जबकि जसपाल सिंह जज्जी के जाति प्रमाण पत्र मामले को लेकर कोर्ट ने सदस्यता शून्य करने का फैसला सुनाया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के विधायक अजब सिंह पर फ्रॉड के मामले में 2 वर्ष की सजा औरे जुर्माने वाले कोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा ने सुविधायें रोकी है।
सत्र में भाग नहीं ले लायेंगे
विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रतापसिंह ने कहा नियमानुसार कोर्ट के आदेश से कार्यवाही की गयी है। तीनों ही विधायकों से जानकारी मांगी गयी है कि उन्हें अपर कोर्ट से स्टे मिला है या नहीं मिला है। अगर उन्हें कोर्ट से स्टे नहीं मिला तो उनकी सदस्यता शून्य की जायेगी और वह शीतकालीन सत्र का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

