MP में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, CM के पास पहुंचे 12 महकमे
भोपाल. मध्य प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की भ्अटकलें तेज हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया। यह विभाग अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास रहेगा। उनके पास गृह, सामान्य प्रशासन सहित 11 विभाग है। पिछले कुछ दिनों स ेचल रही अटकलों के बीच सिर्फ एक ही मंत्री के विभाग में फेरबदल किया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही विस्तार किया जाएगा। जैास की पिछले कुछ निों पहलं सीएम मोहन यादव ने भी मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी। जिसमें नए चेहरों को भी मौका देने की बात कही गई थी।
बताया जा रहा है कि किसानों की आय बढाने के लिए इस विभाग के जरिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। गोशालाओं के विस्तार के साथ दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए सहकारी समितियों के विस्तार के साथ कई कदम उठाए जा रहे है। लखन पटेल ने इस बारे में मीडिया से कहा कि कौन सा विभाग किसे देना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुझसे यह विभाग वापस क्यों लिया गया यह मुझे नहीं पता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
मुख्यमंत्री के पास रहेगा विभाग
सीएम मोहन यादव के पास अब पशुपालन एवं डेयरी विभाग भी रहेगा। इससे पहले सीएम मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और ऐसे सभी विभाग है जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए है।

