MP के 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, 30 अप्रेल तक अवकाश
भोपाल. मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हो गए है। गर्म हवाओं और बढते तापमान ने दिनभर लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अभी लू की आधिकारिक स्थिति से इनकार किया है लेकिन हालात लू जैसे महसूस होने लगे है। राजधानी भोपाल में भी पारा 41.7 डिग्री पर पहुंच गया है और रात में भी जमकर तपी। खास बात ये है कि पहली बार हवाओं में तेज गर्माहट साफ महसूस की गई जिसने लोगों की परेशानी और बढा दी। वहीं मोसम विभाग का अनुमान है कि 30 अप्रैल तक तापमान और बढेगा और लू की स्थिति बन सकती है। ऐसे में स्कूलों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के 4 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
शिक्षा विभाग भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सक्रिय
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश का शिक्षा विभाग भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सक्रिय हो गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि आउटडोर असेंबली को सीमित किया जाए या इसे छायादार स्थानों पर कराया जाए। किसी भी हाल में खुले में कक्षाएं न लगाई जाएं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में वॉटर बेल सिस्टम पर भी जोर दिया है। स्कूलों से स्टूडेंट को पानी पीते रहने की सलाह देने को कहा गया है। इसके लिए हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाकर स्टूडेट्स को पानी पीने की याद दिलाने के निर्देश भी दिए गए है।
जबलपुर, दमोह, रतलाम: नर्सरी से पांचवीं- 30 अप्रेल तक अवकाश, पन्ना: 6वीं से 8वीं तक 30 अप्रेल तक अवकाश
भीषण तपिश को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छोटी कक्षाओं का अवकाश घोषित किया गया है। जबलपुर, दमोह, रतलाम जिलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षाओं तक 30 अप्रेल तक अवकाश घोषित किया गया है। पन्ना जिले में स्कूलों में 6वीं से 8वीं क्लास तक 30 अप्रेल तक अवकाश दिया गया है। नर्सरी से 5वीं तक छुट्टी पहले से घोषित है।

