MP में बदले जाएंगे कई जिलों के कलेक्टर, दुबई से लौटते ही सीएम लेंगे एक्शन
भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 से 8 सितंबर तक दुबई में आयोजित निवेशकों के सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। उनके लौटने पर प्रदेश में कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे। मंत्रालय स्तर पर भी कुछ अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के बीच प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है।
प्रशासनिक फेरबदल की वजह
7 जुलाई से प्रारंभ किए गए जन विश्वास अभियान में कुछ जिलों की रिपोर्ट ठीक नहीं पाई गई है। जन समस्याओं के निराकरण में ये न केवल पीछे है बल्कि संपर्क और संवाद भी कम पाया गया है। प्रशासनिक के साथ-साथ अन्य कारणों से कुछ कलेक्टरों को बदला जाना है। इनके स्थान पर 2017 बैच के अधिकारियों को अवसर दिया जाएगा।
अगले सप्ताह बदलाव की संभावना
वहीं मंत्रालय में कुछ अधिकारियों के पास महत्वपूर्ण विभाग के अतिरिक्त प्रभार हैं। इसे भी व्यवस्थित किया जाना है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। सूत्रयें का कहना है कि अगले सप्ताह प्रशासनिक स्तर पर परिवर्तन संभावित है।

