ग्वारीघाट में होमगार्ड्स के जवान से भरी मोटरबोट डूबी, इंजन खराब होने से भरा नाव में भरा पानी, 4 की क्षमता तो 8 सवार थे

जबलपुर. ग्वारीघाट में शुक्रवार को नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के बीच 8 होमगार्ड जवानों से भरी मोटरबोट अचानक डूब गयी। बरगी बांध के गेट खुलने के बादनर्मदा के घाटों पर जारी अलर्ट के तहत टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस बीच मोटरबोट का इंजन खराब हो गया जिससे मोटरबोट में पानी भरने की वजह से बोट डूब गयी।
नर्मदा नदी के बीच बहाव में बोट डूबने लगी तो सवार जवानों में अफरा-तफरी मच गयी। कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकले तो कुछ को मौके पर मौजूद नाविकों ने बाहर निकाल। सभी जवान सुरक्षित है। हादसे में किसी जवान की मोत या घायल होने की जानकारी नहीं है।
होमगार्ड कमांडेंट नीरजसिंह ठाकुर ने कहा है कि बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा के घाटों परद अलर्ट जारी किया गया है। होमगार्ड्स की टीम को ग्वारीघाट पर तैनात किया गया है। लेकिन पेट्रोलियम के दौरान नर्मदा नदी के बीच में इंजन में खराबी आ गयी। सभी जवान ड्यूटी पर थे। लाइफ जैकेट पहने हुए थे। घटना के बाद नाव नदी में डूब गयी। उन्होंने बताया है कि यह सही है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है। चालक की गलती के वजह से हादसा हुआ है। इस संबंध में चालक से पूछताछ की जा रही है। हालंकि स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव में 10-11 लोग सवार थे।
क्षमता से करीब दोगुने जवान सवार थे
ग्वारीघाट थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय मोटरबोट को भानु नामक जवान चला रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोट में करीब 8 जवान सवार थे, जबकि उसकी क्षमता केवल 4 लोगों की थी। यानी बोट में निर्धारित क्षमता से करीब दोगुने जवान सवार थे। मोटरबोट की क्षमता से अधिक जवानों के सवार होने की बात सामने आने के बाद होमगार्ड अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि पेट्रोलिंग के दौरान बोट में निर्धारित क्षमता से अधिक जवान कैसे सवार हुए। इंजन खराब होने के बाद सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम मौजूद थे।

