LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP में 8 मंत्रियों के कट सकते है टिकट, अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं को दिए संकेत

भोपाल. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडने की उम्मीद रखने वाले नेताओं को उम्मीदवारों की चौथी सूची का इंतजार है। पार्टी हाईकमान ने 55 सीटों पर नाम लगभग फाइनल कर लिए है। इस सूची में 8 मंत्रियों के टिकट काटकर नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडने की उम्मीद रखने वाले नेताओं को प्रत्याशियों की चौथी सूची का इंतजार है। पार्टी हाईकमान ने 55 सीटों पर नाम लगभग फाइनल कर लिए है। इस सूची में 8 मंत्रियों के टिकट काटकर नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। इसके संकेत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के बडे नेताओं को दे दिए है। जिन मंत्रियों के टिकट कटने की आशंका है उनमें से दो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक है। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोडा गया है।
पार्टी सूत्रों का दावा है कि मंत्रियों के टिकट कटने का फैसला उनकी छवि, जातिगत समीकरण और संगठन के फीडबैक पर होगा। 2018 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार के 27 में से 13 मंत्री चुनाव हार गए थे जिसके चलते बीजेपी बहुमत 116 सीट के आंकडे से महज 7 सीटें कम रह गई थी और उसे सत्ता से बाहर होना पडा था। पार्टी इस बार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि तीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह और चार सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है।
सर्वे के बाद लिए गए 2 अहम निर्णय
उन पुराने नेताओं की जगह कुछ नए नेताओं को मौका देने का फैसला किया गया है जिनके खिलाफ मतदाताओं में नाराजगी है।
जिन विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है लेकिन पार्टी के पास बेहतर उम्मीदवार नहीं है उन्हें चुनाव में उतारा जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş