LatestNewsराज्य

MP में 15 अगस्त से बंद होगी डायल-100

भोपाल. मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2025 से डायल 100 सेवा बंद कर दी जाएगी, इसकी जगह डायल 112 सेवा की शुरूआत की जाएगी जिमसें अधिक अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर रिस्पॉन्स की सुविधा होगी। नई बोलेरो नियो गाडियां राज्यभर में तैनात की जाएंगी और अब कॉल करने पर शिकायतकर्ता की लोकेशन भी जीपीएस से ट्रैक की जा सकेगी। डायल 100 से 10 साल के सफर को अब जीवीके कंपनी द्वारा संचालित डायल 112 सेवा आगे बढाएगी।
15 अगस्त से डायल 112 सेवा पूरी तरह लागू कर दी जाएगी
राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त से प्रदेशभर में डायल 100 की गाड़ियां (टाटा सफारी) सेवा से बाहर कर दी जाएंगी और 15 अगस्त से डायल 112 सेवा पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। डायल 112 में नई बोलेरो नियो गाड़ियां शामिल होंगी, जो तकनीकी रूप से अधिक सक्षम होंगी और जीपीएस व वायरलेस सिस्टम से लैस रहेंगी।
डायल 100 की अवधि 5 साल तय की गई थी
डायल 100 सेवा की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी, जिसकी अवधि पांच साल तय की गई थी। लेकिन तकनीकी अड़चनों, टेंडर प्रक्रिया की देरी, कोविड काल और प्रशासनिक वजहों से यह सेवा 10 वर्षों तक चलती रही। अब यह जिम्मेदारी बीवीजी कंपनी से हटाकर जीवीके कंपनी को सौंपी गई है, जो राज्य में एम्बुलेंस सेवा संचालन का अनुभव पहले से रखती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş