LatestNewsराज्य

MP में बारिश और ओलावृष्टि का तांडव, कई जिलों में नुकसान, फसलें बर्बाद

भोपाल. मध्यप्रदेश में अचानक बदले मौसम से कई जिलों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से जहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। फसलें तबाह होने से किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। मध्यप्रदेश के शहडोल, डिंडोरी, चित्रकूट, सतना, सीधी, रीवा से लेकर कटनी तक कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। बीते रात हुई इस घटना का मंगलवार को सुबह पता चला तो कई फसलें आड़ी हो चुकी थीं। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के कारण लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *