LatestNewsराज्य

MP में बाढ़, चार बांधों के गेट खुले, कई जिलों में बढ़ा डूब का खतरा

भोपाल. मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर जारी है। प्रदेशभर में पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई जगहोंपर बाढ आ चुकी है। लगातार बरसात के कारण राज्य के अधिकांश बांध पानी से लबालब हो गए है। हाल ये है कि प्रदेश के चार प्रमुख बांधों के गेट खोलकर पानी निकालना पड रहा है। बारिश, बाढ और बांध के गेट खुलने की वजह से राज्य के कई जिलों के निचले इलाकों में डूब का खतरा बढ गया है।
एमपी में राजधानी भोपाल के कोलार डेम, बैतूल के सारणी के सतपुडा डेम, राजगढ के मोहनपुरा डेम और बालाघाट के संजय सरोवर जलाशय भेमगढ डेम के गेट खोले गए है। भोपाल के ही भदभदा डेम और जबलपुर के बरगी डेम के गेट भी जल्द ही खोले जाने है। बैतूल जिले के सारणी के सतपुड़ा बांध के भी 7 गेट खोले गए हैं। बांध के कुल 14 गेट हैं जिनमें से आधे गेट खोल दिए गए हैं। सतपुड़ा बांध के 7 गेट कुल 4 फीट तक खोले गए हैं। राजगढ़ में लगातार बारिश के कारण दिक्कतें बढ़ गई हैं। यहां का मोहनपुरा बांध भी पानी से लबालब हो गया जिसके बाद 4 गेट खोलकर पानी को निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet