Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में नए साल में होगा कांग्रेस संगठन में बदलाव

भोपाल. मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसे लेकर दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग हुई। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन में जरूरी बदलाव पर चर्चा हुई। प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक अध्यक्षों की परफॉर्मेंस पर बात हुई। ऐसे में संभावना है कि ग्वालियर, भोपाल समेत कई बड़े जिलों में जिलाध्यक्ष जल्दी बदले जा सकते हैं।

ग्वालियर चंबल में जल्द सर्जरी संभव
चंबल अंचल के एक सीनियर कांग्रेस लीडर ने बताया कि अगले साल चुनाव होने हैं। पार्टी के सामने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की चुनौती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल होने वाले 22 विधायकों में से ज्यादातर इसी अंचल से है। लिहाजा इन क्षेत्रों में कांग्रेस को चुनावी नजरिए से मजबूत करने के लिए फेरबदल किए जाएंगे। ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, निवाड़ी, मुरैना, अशोकनगर, श्योपुर समेत करीब 16 जिलों के अध्यक्षों को बदलने पर चर्चा हुई है। सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट पर भी अगले हफ्ते तक जारी हो सकती है।

खड़गे की टीम में मप्र की भागीदारी पर मंथन
मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने दो महीने का वक्त हो चुका है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से दिल्ली तक पहुंच गई है। राहुल के दिल्ली पहुंचने पर खड़गे की नई टीम को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। दिल्ली में AICC के ऑफिस में हुई बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम में मप्र से शामिल होने वाले नेताओं के नामों पर भी चर्चा हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming