LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, दो रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी

भोपाल. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में आर्थिक मामलों में मंत्रिमंडल समिति की बैठक हुई जिामें सरकार के द्वारा 24634 करोड रुपए लागत वाली चार बहुत महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसी बीच मध्य प्रदेश को भी बडी सौगात मिली है।
वडोदरा-रतलाम के बीच 259 किमी रेललाइन को मंजूरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी अनुमानित लागत 8885 करोड रुपए है और यह पूरा सेक्शन गुजरात और मध्य प्रदेश से होर गुजरेगा। इस नई रेल लाइन परियोजना से गुजरात के वडोदरा, पंचमहल और दाहोद जिलों को और मध्य प्रदेश के झाबुआ और रतलाम जिलों को फायदा होगा।
इटारसी-भोपाल-बीना 237 किमी रेललाइन को मंजूरी
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इटारसी-भोपाल-बीना 237 किमी लंब तीसरी रेललाइन क जानकारी देते हुए बताया कि यह काफी लंबा और इंपॉर्टेंट सेक्शन है। 237 किमी के इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म कनेक्टिविटी बढेगी साथ ही 32 करोड किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन होने से बचेगा जो 1.3 करोड पेड लगाने के बराबर है। रेल विभाग का कहना है कि इटारसी-भोपाल-बीना चौथी रेल लाइन परियोजना से दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद जाने या आने वाले यात्रियों को सुगत यात्रा का अनुभव मिलेगा साथ ही सांची और भीमबेटका जैसे यूनेस्को तक पहुंच भी आसान होगी।
वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेललाइन की लंबाई 259 किलोमीटर होगी। जिसकी अनुमानित लागत 8,885 करोड़ रुपए है। इसमें रेलवे 95 रोड अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज बनाएगा। साथ ही 2 रेल ओवर ब्रिज और 4 टनल होंगे। इटारसी–भोपाल–बीना चौथी रेल लाइन की लंबाई 237 किलोमीटर होगी। जिसकी अनुमानित लागत 4,329 करोड़ रुपए होगी। इसमें 82 रोड अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज और 9 टनल होंगे। इससे रायसेन, सागर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम जिलों को फायदा पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş