रांग साइड वाहन चलायेंगे तो घर पहुंचेगा चालान : विदिता डागर
ग्वालियर दीपावली पर्व पर महाराज बाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सफल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए आज ‘चेम्बर भवन’ में पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- विदिता डागर ने कहा कि आज बैठक में यह भरोसा दिलाने नहीं आये हैं कि यातायात व्यवस्था को 100 प्रतिशत सुधार दिया जायेगा अपितु यह भरोसा दिलाने आये हैं कि हम आप लोगों के साथ मिलकर व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों व आमजन की दीपावली अच्छे से मने इसके लिए हम प्रयासरत रहते हैं। पुलिस का मेजर काम अपराधों को रोकना है और यदि अपराध हो जाये तो अपराधियों की धरपकड़ करना| इसमें हमारा 95% समय चला जाता है| इस कार्य के जरिये हम केवल की 2-3 प्रतिशत जनसंख्या के सम्पर्क में ही पुलिस आ पाती है।
पुलिस यदि यह सुनिश्चित कर ले कि दीपावली तक पाटनकर बाजार से होते हुए दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, टोपी बाजार, डीडवाना ओली होते हुए गस्त का ताजिया तक यह मार्ग काफी चौड़े हैं । इन मार्गों पर यदि 20 फीट की रोड को क्लियर रखने में कामयाब हो गये और इन मार्गों में यदि रांग साइड वाहनों को रोक दिया गया तो धनतेरस पर शाम 6 बजे तक इन मार्गों पर आपको वाहनों को नो एंट्री का कदम नहीं उठाना पड़ेगा।
बैठक में चेम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नजरबाग मार्के एसोसिएशन के अध्यक्ष-सुरेश बंसल, सोना-चांदी व्यवसाय संघ के अध्यक्ष-पुरूषोत्तम जैन, टोपी बाजार संघ के अध्यक्ष-मोहन माहेश्वरी, टोपी बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष-संदीप वैश्य, सुभाष मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष-गोपाल छावड़ा, ग्वालियर बर्तन निर्माता संघ के अध्यक्ष-विनोद गिडवानी, सचिव-माधव अग्रवाल, माधौगंज क्षेत्र से दिनेश तपा, पाटनकर बाजार क्षेत्र से आशीष जैन, डीडवाना ओली से संतोष जैन आदि ने बाजारों की समस्याएं एवं सुझाव बैठक में रखे।
बैठक में डीएसपी ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान, सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार, यातायात प्रभारी- धनंजय शर्मा, थाना प्रभारी हुजरात कोतवाली मोहिनी वर्मा, नगर निगम से रवि कुमार सहित अन्य पुलिस एवं निगम अधिकारी शामिल हुये। बैठक का संचालन सचिव-दीपक अग्रवाल द्बारा एवं आभार कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा व्यक्त किया गया| बैठक में संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी समिति सदस्य-अजीत जैन, अखिलेश गोयल, मनोज सरावगी, विवेक बंसल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित हुये|

