Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP के 3 पारदी का यूपी में शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, मथुरा में पुलिस पर चलाई गोली, 9 ने किया आत्मसर्मपण, बोले -अंधेरी खेलने का राज

मुठभेड़ में यूपी पुलिस ने तीन घायल सहित 9 पारदी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
गुना. यूपी के मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में गुना के 3 पारदी घायल हो गये हैं। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस ने 9 पारदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने से घायल होने वालों में 2 पारदी इसी साल मई में गुना के धरनावदा में हुए मोहन हत्याकांड के आरोपी है। पुलिस ने इनके कब्जे से कट्टे, कारतूस और डकैती में उपयोग किये जाने वाले औजार भी बरामद किये गये है।
क्या है पूरा मामला
कोसी-नई कामर रोड पर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की मध्य प्रदेश के डकैती डालने वाले पादरी गैंग से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गैंग के 3 सदस्य गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पादरी गैंग के सदस्य नई कामर रोड पर मौजूद हैं और कहीं बड़ी डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम को जानकारी दी गई। जिसके बाद स्वाट और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें 3 बदमाश राजवीर, राजा बाबू और राम भवन गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने मौके से घायल बदमाशों के अलावा राजेश पुत्र राजकुमार, राधे श्याम पुत्र नाहर सिंह, रंजीत पुत्र राधे श्याम, श्याम पुत्र नाहर सिंह, धन राज पुत्र बबलू और वीरपाल पुत्र श्याम निवासी रुढ़ियाई थाना धरनावदा, गुना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 3 तमंचा, 10 कारतूस, सरिया, प्लास, कटर, लोहे की छैनी, रिंच, हथौड़ा और 3 लोहे की पाइप बरामद की।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 15-20 मामले दर्ज हैं। यह बदमाश बारिश के मौसम में आपराधिक घटनाओं को ज्यादा अंजाम देते हैं। अन्य प्रांतों से इनके आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
मथुरा में ये 9 पारदी बदमाश हुए गिरफ्तार
राजवीर (35) पुत्र हेमराज, निवासी कनैरा, थाना धरनावदा (गुना)
​ राजाबाबू उर्फ राजा (30) पुत्र बगदी, निवासी बीलाखेडी (गुना)
रामभवन (26) पुत्र सेतूराम, निवासी बीलाखेडी (गुना)
राजेश (55) पुत्र राजकुमार, निवासी बीलाखेडी (गुना)
राधेश्याम (55) पुत्र नाहर सिंह, निवासी करमाखेडी रूठियाई​​​​​​ (गुना)
रंजीत (22) पुत्र राधेश्याम, निवासी रूठियाई (गुना)
श्याम (55) पुत्र नाहर सिंह, निवासी रूठियाई (गुना)
धनराज (19) पुत्र बब्लू, निवासी रूठियाई (गुना)
वीरपाल (19) पुत्र श्याम, निवासी रूठियाई (गुना)
मोहन पारदी हत्याकांड में राजा और रामभवन थे फरार
मथुरा पुलिस की इस कार्रवाई में घायल हुए राजा पारदी और रामभवन, मोहन पारदी हत्याकांड में फरार चल रहे थे। इन पर अपने साथियों के साथ मिलकर मुखबिरी के शक में मोहन पारदी की हत्या का आरोप है। गुना पुलिस इन दोनों आरोपियों का प्रोटेक्शन वॉरंट लेने की तैयारी कर रही है। एसडीओपी दीपा डुडवे ने बताया कि वहां की पुलिस अपनी कार्रवाई कर ले, इसके बाद आरोपियों का प्रोटेक्शन वॉरंट लिया जाएगा।
राजा पारदी (लेफ्ट) पर 7 मामले दर्ज हैं। रामभवन पर 6 केस दर्ज हैं।
राजा पारदी (लेफ्ट) पर 7 मामले दर्ज हैं। रामभवन पर 6 केस दर्ज हैं।
ये थे टीम में शामिल
अजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक, अभय कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम, विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस टीम, हरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी कोटवन, रोहित सिंह गढ़ी बरवारी, मनमोहन शर्मा, राहुल सिंह, अवन कुमार आदि दरोगा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *