Newsराजनीतिराज्य

अनीता गुप्ता की हत्या के तार मुरैना से जुड़े, 8 टीमें लगतार दविश दे रहीं, सीसीटीवी कैमरे दिखे खुले चेहरे, मुरैना से आकर दिया घटना को अंजाम

ग्वालियर. सोमवार को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ घटना को अंजाम दिया है। माधौगंज के प्रीतम कॉलोनी में सत्यम ट्रेवल्स के संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता को गोली मारकर हत्या की थी। बदमाश महिला के बेटे के गले में पहनी सोने की चेन मांग रहे थे। इस घटना के करीब 90 मिनट बाद डीडीनगर में इसी हुलिया के नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला प्राचार्य पर कट्टा अड़ाकर चेन लूट ली थी।
शहर में आधा सैकड़ा सीसीटीव कैमरे तलाशने के बाद एक स्पॉट पर बदमाश बिना नकाब के दिखाई दिये थे। यहां की फुटेज को मुखबिरों में दौड़ाया तो बदमाशों की पहचान के तार सीधे पड़ोसी जिले मुरैना के सबलगढ़ से जुडे हुए है। पुलिस को 3 में से 2 बदमाशों के नाम तक मिल गये हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कुछ स्पॉट पर दविश दी गयी है। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
माधौगंज से डीडी नगर और फिर मुरैना हाइवे तक तलाशे सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने लूट के इरादे से आकर 55 वर्षीय अनीता गुप्ता की हत्या करने के बाद 14 किमी दूर डीडी नगर कुशवाह मार्केट के पास एक अन्य महिला सरिता परिहार से कट्टरा दिखाकर चेन लूट कर भाग गये। पुलिस ने माधोगंज से लेकर डीडीनगर और वहां से मुरैना रोड की ओर के रूट पर लगभग आधा सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरे तलाशे है। नकाबपोश बदमाश कुछ पॉइंट पर बिना नकाब के दिखाई दिये। जब पुलिस बिना नकाब पहले बदमाशों के फोटो मुखबिरों के बीच घुमाये तो बदमाशों के खुले चेहरे पहचान लिये गये है।
रैना से जुड़े, हत्या और लूट के तार
ग्वालियर में सोमवार को 90 मिनट में दो वारदातों के तार सीधे पड़ोसी शहर मुरैना से जुड़ गए हैं। बदमाशों की पहचान होते ही नाम भी सामने आ गए हैं। पुलिस फिलहाल इन नामों को गोपनीय रखते हुए एक्शन ले रही है।
पुलिस की आठ टीमें लगी हैं मैदान में
आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना ने बताया कि महिला की हत्या और लूट दोनों मामलों की पड़ताल के लिए पुलिस की अलग-अलग आठ टीमें लगाई हैं। सभी टीमों को खुद एसपी ग्वालियर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जल्द हमें सफलता मिलेगी। सभी नकाबपोश बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *