LatestNewsराज्य

MP का बदलेगा नक्शा, ये जिले होंगे शामिल

भोपाल. मध्य प्रदेश में इन दिनों नए जिलों और तहसीलों को लेकर काफी चर्चाएं है। इसी बीच अब नए संभाग की भी सुगबुगाहट तेजी से शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में 11वां नया संभाग बनाया जा सकता है। ये संभाग निमाड हो सकता है जिसमें इंदौर के कुछ जिलों को जोडा जा सकता है। इस साल की शुरूआत में सीएम मोहन यादव ने पहली समीक्षा बैठक इंदौर संभाग के खरगोन में की थी और तब भी निमाड को अलग संभाग बनाने की बात सामने आई थी।
निमाड बन सकता है नया संभाग
साल 2012 में निमाड को संभाग बनाने की मांग उठी थी जिसके बाद राजस्व विभाग की ओर खरगोन जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया था। 2016 में तत्कालीन कलेक्टर अशोक वर्मा ने प्रस्ताव तो भेज दिया लेकिन कुछ संशोधनों का हवाला देते हुए प्रस्ताव को लौटा दिया गया। इसके बाद दोबाा सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। 1 जनवरी 2024 को समीक्षा बैठक के दौरान निमाड को अलग संभाग बनाने की बात सामने आई थी क्योंकि इंदौर प्रदेश का सबसे बडा संभाग है।
खरगोन बन सकता है मुख्यालय
इंदौर संभाग प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग है जिसमें 8 जिले आते हैं अब इनमें से 4 जिलों खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी और खंडवा को मिलाकर नया संभाग निमाड़ बनाया जा सकता है। जिसका मुख्यालय खरगोन हो सकता है। वहीं खबरें ये भी हैं कि धार जिले से पीथमपुर को इंदौर जिले में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि इंदौर से पीथमपुर की दूरी मात्र 26-27 किलोमीटर है। तो वहीं धार जिला मुख्यालय की दूरी 48 किलोमीटर है। परिसीमन के बाद अगर पीथमपुर को इंदौर में शामिल कराया जाता है तो आसपास के लोगों को कम दूरी तय करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *