MP विधानसभा चुनाव में सिंधिया समर्थकों को घेरने के लिये कांग्रेस की रणनीति
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसी रणनीति पर काम कर रही है। 3 वर्ष पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पार्टी छोड़ने वालों के सामने कांग्रेस ने बीजेपी के बागियों को टिकट देकर मुकाबला रोचक बना दिया है। इनमें से एक मंत्री और एक विधायक की सीट पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है।
सांवेर से सिंधिया समर्थक जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को युवा चेहरा रीना बौरासी टक्कर देगी। परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत का मुकाबला बीजेपी से बागवत कर कांग्रेस में आये नीरज शर्मा से होगा। सिंधिया समर्थक मंत्री विधायक वाली कुछ सीटों पर कांग्रेस ने पत्ते खोल दिये हैं। लेकिन भाजपा ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया है। कांग्रेस ने 2020 में सुवासरा, मांधाता, मलहरा, हाटपिपल्या, अशोकनगर, भांडेर, जौरा, डबरा से बागी बने चेहरों के खिलाफ भी पत्ते खोल दिए हैं। यहां भी पार्टी ने भाजपा से आए नेताओं को टिकट दिया है।
3 वर्ष पूर्व यानी कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सरकार गंवानी पड़ी थी। सिंधिया के साथ 19 विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। इनमें 6 मंत्री भी थे। सभी ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव में 13 दोबारा जीते। बीजेपी सरकार में इनमें से 9 को मंत्री बनाया गया। अब आगामी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने इन 9 मंत्रियों में से 6 के खिलाफ प्रत्याशी घोषित किये हैं। इनमें तीन सिंधिया समर्थक शामिल हैं जो कुछ माह पहले ही कांग्रेस में लौटे हैं। एक सीट पर बसपा से कांग्रेस में आये नेता को तो 2 सीटों पर नये हरे उतारे हैं।

