LatestNewsराज्य

MP मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई व्यवस्था, ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस नहीं

भोपाल. कोलकाता रेप केस के बाद मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने डॉक्टरों के लिए र्न गाइडलाइन जारी की है। इन दिशा-निर्देशों के तहत डॉक्टरों को अपनी पेशेवर और प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की सख्त सलाह दी गई है। गाइडलाइंस के अनुसार डॉक्टरों को ड्यूटी के समय का पालन करना होगा और सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस से पूरी तरह बचना होगा। मरीजों के प्रति सहानुभूति और करूणामय व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।
सहकर्मियों और मरीजों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई है। डॉक्टरों से अपेक्षा की गई है कि वे न केवल मरीजों बल्कि अपने सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। किसी भी असामान्यता की स्थिति में तुरंत रिपोर्टिंग और सुरक्षा उपायों की सतत निगरानी आवश्यक है।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रितेश तनवार ने बताया कि इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य डॉक्टरों को उनके कार्यक्षेत्र में सही दिशा दिखाना है। इससे सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और संघ की सामूहिक शक्ति भी बढ़ेगी। टीम वर्क और सहकर्मियों के साथ तालमेल को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है, साथ ही जूनियर सहकर्मियों को प्रशासनिक कौशल और चिकित्सा नैतिकता में मार्गदर्शन देने की भी अपील की गई है। गाइडलाइन में वित्तीय नियमों के कड़े पालन और समय पर रिपोर्टिंग पर भी जोर दिया गया है, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए इन दिशा-निर्देशों का पालन राज्य में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और मरीजों को समय पर इलाज मिलने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet matbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet gameofbet palacebet mercurecasino betgit bahiscasino jojobet holiganbet cratosroyalbet