MP में कौन होगा नया मुख्य सचिव, डीजीपी के नाम भी चर्चाओं में
भोपाल. मध्य प्रदेश में बडे पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की कवायद शुरू हो गई है, जल्द ही बडे अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन भी होंगे। इसी बीच सूचना मिल रही है कि मध्य प्रदेश को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलने वाला है। वहीं पुलिस का मुखिया के लिए भी हलचल चल रही है।
मुख्य सचिव के लिए राजेश राजौरा का नाम लिया जा रहा
एमपी के मुख्य सचिव पद के लिए डॉ. राजेश राजौरा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उनका नाम तय माना जा रहा है। हाल ही में राजौरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्त किया गया हे। वर्तमान में मुख्यसचिव वीरा राणा के छह माह का एक्टेंशन भी अगस्त में खत्म हो रहा है।
डीजीपी की भी तलाश
इन्हीं के साथ ही पुलिस विभाग को भी नया डीजी मिलने वाला है। नया डीजी कौन होगा इस पर गृह विभाग में हलचल चल रही है। इनमें प्रमुखता से डीजी इओडब्ल्यू अजय शर्मा और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, जीपी सिंह के नाम के कयास लग रहे है।
कलेक्टरों के भी तबादले होंगे
लोकसभा चुनाव आचार संहिता हटने के बाद कई आइएएस और आइपीएस अफसरों के भी तबादलें की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश में 6 जिलों के कलेक्टर बदले जाने की सुगबुगाहट है। सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि जुलाई में विधानसभा के मानसून सत्र के बाद भी तबादलें हो सकते हैं।
नई ट्रांसफर पॉलिसी
मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार की नई ट्रांसफर नीति तैयार है। विधानसबा के मानसून सत्र में इसे लागू किया जा सकता है। इसके साथ ही मानसून सत्र के बाद मध्यप्रदेश के मंत्रियों को जिलों के भी प्रभार दिए जाएंगे, जिससे वे जिले के भीतर ट्रांसफर कर सकेंगे।

