MP के कॉलेज, यूनिवर्सिटी में साल में 2 बार एडमिशन
भोपाल. मप्र की उच्ची शिक्षा व्यवस्था में बडा बदलाव होने जा रहा है। अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी मे ंसाल में दो बार एडहमिशन मिल सकेगा। जुलाई/अगस्त के साथ जनवरी और फरवरी में भी छात्र प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 7 सदस्यों की कमेटी बनाई थी। कमेटी ने रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।
कमेटी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अब फिर से सेमेस्टर प्रणाली लागू की जाए। इससे छात्रों को एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। राज्य का जीईआर (सकल नामांकन अनुपात) अभी मप्र में सिर्फ जुलाई/अगस्त में ही प्रवेश होते है। इसमें हर साल 5 लाख प्रवेश होते है।
नए व्यवस्था में जुलाई सत्र की प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक व जनवरी सत्र की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। कमेटी की अध्यक्षता मप्र निजी विवि विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह ने की। रिपोर्ट के बाद विभाग ने सभी विवि से सुझाव मांगे हैं। जनवरी-फरवरी 2026 से इसे लागू करने की तैयारी है।
