LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

MP के कर्मचारियों को मिला तोहफा, 4% महंगाई भत्ते (DA) बढ़ाने का आदेश जारी

भोपाल. मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर है। आपको बता दें कि मप्र सरकार ने चुनावी वर्ष में सरकारी कर्मचारियों को उपहार दिया हे। सरकार द्वारा 4% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने के लिये आदेश जारी किये हैं। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिये मुख्यमंत्री से एक हफ्ते पहले घोषणा की थी।
ज्नवरी 2023 से होगा प्रभावशील
MP सरकार ने राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को 4%  महंगाई भत्ता (DA) देने का आदेश वित्त विभाग की तरफ से जारी कर दिया है। इससे महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38%  हो जायेगा। यह नियम जनवरी 2023 से लागू होगा। इसका फायदा राज्य के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी को भी होगा लाभ
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में नियमित शासकीय कर्मचारी 6 लाख 40 हजार है और 1 लाख 10 हजार कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी है। ऐसे में राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते के बढ़ोत्तरी को लेकर जारी आदेश के मुताबिक 4% महंगाई भत्ते के दर में वृद्धि 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। महंगाई भत्ते के 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे को अगले उत्तर रूप से पूर्णांकित किया जायेगा। जबकि 50 पैसे से कम की राशि को छोडछ़ दिया जायेगा। जारी आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते का कोई भी भाग वेतन के रूप में नहीं माना जायेगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी
गौरतलब है कि अब तक MP के कर्मचारियों को 34%  महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था. जो अब %  बढ़ोत्तरी के साथ 38 %  हो गया है. बता दें की DA बढ़ने से न्यूनतम 15,500 रुपए वेतन पाने वालों को 625 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15000 रुपए वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 9000 रुपए प्रति महीने का लाभ मिलेगा।  इसमें राज्य सरकार के सभी श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet grandpashabet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet avrupabet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler casinoroyal giriş galabet giriş avrupabet giriş alobet alobet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet