भारत के अगले राष्ट्रपति होंगे राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर संगठन की लंबी बैठक हुई। बंद कमरे में हुई इस बैठक से बाहर निकलने के बाद किसी भी नेता ने बैठक को लेकर कुछ नहीं बोला है, पर माना जा रहा है कि जल्द ही इस बैठक का असर संगठन में बदलाव के रूप में देखने को मिलेगा।इसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाला फैसला राजनाथ सिंह का इस्तीफा हो सकता है। इसमें अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेना है।
इस्तीफा होता है तो कई विभाग खाली
यदि राजनाथ सिंह का इस्तीफा होता है तो मोदी कैबिनेट में कई मंत्रियों के पद खाली हो जाएंगे। इसके बाद मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे, जिसमें आगामी चुनाव की छाया अवश्य नजर आएगी और साथ ही उन राज्यों का भी जलवा देखने को मिलेगा जहां हाल ही में बीजेपी सत्ता में आई है।
अगले साल चुनाव
देश में साल 2027 में कई अहम चुनाव हैं। एक तो उत्तरप्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और दूसरा सबसे अहम चुनाव राष्ट्रपति का है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल जुलाई 2027 में खत्म हो रहा है और इससे पहले राष्ट्रपति का चुनाव हो जाएगा। राजनाथ सिंह के इस्तीफे की चर्चा इसलिए जोरों पर है क्योंकि वह बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार हो सकते हैं। राजनाथ सिंह बीजेपी के सबसे अनुभवी और सर्वमान्य नेताओं में से एक हैं। वे यूपी के सीएम रह चुके हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, गृह मंत्रालय संभाल चुके हैं और अभी रक्षा मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

