LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MBA (बिज़नेस इकोनॉमिक्स) के छात्रों ने की इंडस्ट्रियल विजिट

ग्वालियर – जीवाजी विश्वविद्यालय के MBA  (बिजनेस इकोनॉमिक्स) थर्ड सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं जेके टायर में इंडस्ट्रियल विजिट के लिए गए। जहां उन्होंने प्रेजेंटेशन और शॉप फ्लोर के माध्यम से टायर बनने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर जानकारी प्राप्त की । JK टायर्स के तकनीकी टीम ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का टायर में उपयोग कैसे किया जाता है साथ ही टायर्स की गुणवत्ता हेतु कौन-कौन से मापदंड अपनाए जाते हैं उपरोक्त सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला l विभिन्न प्रकार के टायर, 1976 से लेकर अभी तक की टायर्स की गुणवत्ता के आधार पर ही आज जेके टायर्स ने अपनी पूरी यात्रा की l
फैक्ट्री का कैंपस 60% ग्रीन है एवं टायर बनाने की प्रक्रिया में पर्यावरण का विशेष ध्यान दिया जाता है । विजिट पर छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ दीपा अनवर, डॉ कोमल राघव, डॉ दीपाली गुप्ता एवं डॉ कृतिका प्रधान उपस्थित थे। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण फैक्ट्री के अंदर बच्चों के दो ग्रुप बनाकर मैनेजर के द्वारा फैक्ट्री विजिट कराई गई। हेवी मशीनरी चालू प्रक्रिया में होने के कारण सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सेफ्टी मेजर्स पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस पूरी विजिट में विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ शांति देव सिसोदिया ने सभी बच्चों का सहयोग व मार्गदर्शन किया। सीजीएम प्रोडक्शन मिस्टर वीके सिंह एवं जीएम एच आर मिस्टर अमित पचौरी जी के दिशा निर्देशानुसार फैक्ट्री विजिट संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al