LatestNewsराजनीतिराज्य

LNIPE ने ML सुखाडिया विश्वविद्यालय को 11-0 से हराया

ग्‍वालियर मेजवान लक्ष्‍मीबाई राष्‍ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्‍थान (LNIPE) का वेस्‍ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन फुटबॉल टुर्नामेंट में जीत के साथ आगाज । LNIPE  में चल रही वेस्‍ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन टुर्नामेंट का दूसरा दिन रोमांचकारी रहा, जिसके पहले मुकाबले में LNIPE ग्‍वालियर ने मोहनलाल सुखाडि़या विश्‍वविद्यालय को एकतरफा 11-0 से शिकस्‍त दी, उक्‍त मैच की स्‍टार सेंटर फॉरवर्ड रविना रही, जिन्‍होंने 4 गोल कर सबको अपने खेल से प्रभावित किया। उक्‍त मैच के मुख्‍य अतिथि डॉ. यजुवेंद्र सिंह राजपूत थे ।

आज के अन्‍य मुकाबले में देवी अहिल्‍याबाई विश्‍वविद्यालय, इंदौर को संत गाडगे बाबा अमरावती विश्‍वविद्यालय के हाथो 5-0 से शिकस्‍त का सामना करना पडा। छिंदवाडा विश्‍वविद्यालय ने वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी, सुरत को 9-0 से हराया, बरकतउल्‍ला विश्‍वविद्यालय, भोपाल ने 11-0 से MCB. विश्‍वविद्यालय छतरपुर को हराया, यूनिवर्सिटी ऑफ गोवा ने वनस्‍थली यूनिवर्सिटी राजस्‍थान को 10-0 से भारी शिकस्‍त दी। आज के आखिरी मुकाबले में महाराजा सयाजीराव बड़ौदा ने सोमईया विद्याविहार यूनिवर्सिटी मुंबई को 4-0 से पराजित किया। इस अवसर पर डॉ. सी.पी. सिंह भाटी, डॉ. राहुल कन्‍नौजिया, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. संजीव यादव, डॉ. अनांदिता दास एवं डॉ. के.के. साहु मौजूद रहें, उपरोक्‍त जानकारी आयोजन सचिव प्रो. जोसेफ सिंह द्वारा प्रदाय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *