Lebanon pager blast -अब पेजर विस्फोट से किये गये ऑपरेशन
नई दिल्ली. पहले बीप और बीप की लम्बी आवाज फिर एक-एक कर फटने लगे पेजर, विस्फोट का सिलसिला देर तक चलता रहा और जब विस्फोट बन्द हुए तब तक लेबनान में करीब 3 हजार पेजर फट चुके थे। ताजा जानकारी के मुताबिक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 हजार लोग घायल हुए है। इन विस्फोटों न न सिर्फ लेबनान और उसके पड़ोसी सीरिया में थरथरी पैदा कर दी है। बल्कि दुनिया भी इस हमले से सन्न है।
साजिश की सुई एक बार फिर दुनिया के सबसे शक्तिषाली जासूस संगठन मोसाद की ओर गयी है। रॉयटर्स, अल जजीरा और न्यूयॉर्क टाइम्स जैसी मीडिया एजेंसियों का दावा है कि मोसाद ने ताइवान से लेबनान आ रहे 5 हजार पेजर की खेप को हीह ैक कर डाला। रॉयटर्स ने लेबनान के सीनियर सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से कहा है कि इस पेजर को ‘‘प्रॉडक्शन लेवल’’ पर ही मोडिफाई कर दिया गया था। रॉयटर्स ने लेबनानी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि मोसाद ने डिवाइस के अन्दर एक बोर्ड लगाया है जिसमें विस्फोटक सामग्री है जो एक कोड सिग्नल प्राप्त कर सकता है। किसी भी माध्यम से इसका पता लगाना बहुत कठिन है। यहां तक कि डिवाइस या स्कैनर का प्रयोग करने के बावजूद यह बोर्ड डिटेक्ट नहीं हो पाता है।

