Newsमप्र छत्तीसगढ़

जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित, जेयू गेस्ट फैकल्टी को कर रहा बंपर भर्ती

13 जुलाई तक स्पीड पोस्ट से कर सकते हैं आवेदन, विभिन्न विभागों में आमंत्रित किए गए आवेदन, यूजीसी और राज्य सरकार के नियमों के तहत होगी नियुक्ति
ग्वालियर- उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं और योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जीवाजी यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षण विभागों में अतिथि विद्वानों से आवेदन मांगे हैं। जेयू के इस फैसले से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी, ताकि कोर्स पूरे होने के अभाव में सत्र लेट होने की स्थिति न बनेगी।
जेयू के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और मप्र राज्य सरकार के मानकों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं और पात्रता होना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यताएं पूरी नहीं करने वाले आवेदकों के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों का पैनल में चयन पूरी तरह से शैक्षणिक आवश्यकताओं, शिक्षण कार्यभार और संबंधित पाठ्यक्रमों या विभागों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
एक से अधिक विभागों में आवेदन के लिए भरना होगा अलग फॉर्म
यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक विभागों या पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक विभाग/पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। हालांकि, चयन होने की स्थिति में आवेदक को अपनी पसंद के केवल एक ही विभाग में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
स्पष्ट रूप से लिखें आवेदन फॉर्म वाले लिफाफे के ऊपर संबंधित विभाग या पाठ्यक्रम का नाम स्पष्ट रूप से अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखा होना अनिवार्य है।दस्तावेजों का स्व-सत्यापन -विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी प्रासंगिक प्रमाणपत्रों, अंकसूचियों, कार्य अनुभव प्रमाणपत्रों और अन्य सहायक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों को संलग्न करना आवश्यक है।
केवल स्पीड पोस्ट से स्वीकार होंगे आवेदन
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही संबंधित विभागों के प्रमुख, समन्वयक या निदेशक के कार्यालयों में भेजे जाएं। अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख **13 जुलाई शाम पांच बजे** तक निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले, अपूर्ण या निर्धारित प्रारूप में नहीं जमा किए गए आवेदनों पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें सीधे निरस्त कर दिया जाएगा।
वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं फॉर्म
आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप और विभिन्न विभागों व पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जहां गेस्ट फैकल्टी की आवश्यकता है, उसे जीवाजी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
वेबसाइट: [www.jiwaji.edu](http://www.jiwaji.edu)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet avrupabet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler casinoroyal giriş galabet giriş avrupabet giriş alobet alobet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet