Newsमप्र छत्तीसगढ़

KGP-1 चीता ने घाटीगांव के जंगल में बढ़ाई हलचल, लगातार बदल रहा मूवमेंट

ग्वालियर. इन दिनों ग्वालियर अंचल में खास मेहमान ने हलचल मचा रखी है। कूनों नेशनल पार्क से निकला चर्चित चीता केजीपी-1। एक बार फिर से घाटीगांव इलाके में दिखाई दिया है। इस बार उसे ऊआखेड़ा गांव के खेतों के बीच आराम करते हुए देखा गया है। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह वहीं चीता है जो लगभग 25 दिन पूर्व कूनो से निकल कर आरोन और सिमरिया होते हुए ग्वालियर के जंगलों तक पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से इसका मूवमेंट लगातार बदल रहा है। जिससे वन विभाग भी सतर्क मोड़ में हैं। पिछले 5 दिनों से चीता केजीपी-1तिघरा डैम इलाके के लखनपुरा जंगलों में घूम रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि वह पानी की तलाश में इस इलाके तक पहुंचा था। इसके बाद अ बवह फिर से घाटीगांव के ऊआखेड़ा गांव में खेतों बैठा दिखाई दिया है।
तिघरा से घाटीगांव तक लंबा सफर, खेतों में आराम करता दिखा मेहमान
इससे पहले भी उसका मूवमेंट सोनचिरैया अभयारण्य और आसपास के ग्रामीण इलाकों में देखा गया था। यह साफ संकेत है कि चीता इस पूरे इलाके को अपना अस्थायी मूवमेंट ज़ोन बना चुका है। ग्रामीणों ने जब खेतों के बीच चीते को आराम करते देखा, तो पहले तो डर और हैरानी दोनों का माहौल बन गया। लेकिन जल्द ही कई लोगों ने मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में चीता पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि वह फिलहाल आक्रामक मूड में नहीं है।
पिछले 5 दिनों से चीता KGP-1 तिघरा डैम क्षेत्र के लखनपुरा जंगलों में घूमता रहा। माना जा रहा है कि वह पानी की तलाश में इस इलाके तक पहुंचा था। इसके बाद अब वह फिर से घाटीगांव के ऊआ खेड़ा गांव के खेतों में बैठा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet