JU के पैरामेडिकल अध्ययनशाला के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
ग्वालियर। जेयू के पैरामेडिकल अध्ययनशाला के छात्र-छात्राओं ने CIF लैब का शैक्षणिक भ्रमण किया । इस दौरान छात्रों ने लिक्विड क्रोमेटोग्राफी,मास स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, एचपीएलसी,डिफरेंशियल स्कैनिंग कैलोरीमीटर, पार्टिकल साइज एनालाइजर, एक्सरे पाउडर डिफ्रेक्शन, फोरिअर ट्रांसफॉर्म इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर आदि इंस्ट्रूमेंट के सिद्धांत चलाने के तरीके तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
यह इंस्ट्रूमेंट्स ड्रग सब्सटेंसस के डिटरमिनेशन,क्वांटिफिकेशन और स्ट्रक्चरल एनालिसिस मैं उपयोगी होते हैं। CIF विभाग में कार्यरत सीनियर टेक्नीशियन वीरेन्द्र शँखवार, दीपक पांडे,हेमंत कुमार द्वारा छात्र- छात्राओं को उपकरणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई व साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जबाब भी दिए गए । संस्थान के प्रमुख डॉ.नवनीत गरूड़ ने बताया कि इस विजिट का उद्देश्य छात्रों को मॉडर्न तकनीक और इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में अवगत कराना था। इस अवसर पर छात्रों के साथ डॉ.रिचा महंत, डॉ.अलका चौहान,रुचि जिंदल, सूरत द्विवेदी,दीप्ति मिश्रा,वीरेंद्र शँखवार, दीपक पांडेय, हेमंत कुमार, अनुराधा शर्मा, राजेश शर्मा उपस्थित थे।

