J&K पुलिस ने 75 लोगों को अरेस्ट किया
जम्मू कश्मीर. भारत ने शनिवार को पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है। सरकार ने इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी किया है इसके साथ ही भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। बंदरगाह और शिपिंग मिनिस्ट्री ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे।
वहीं पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले के केस में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 5 लोगों को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत अरेस्ट किया। इस बात की पुष्टि आईजी वी.के. बिरदी ने की। देश में मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है जब राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रूकना चाहिए।
उधर पाकिस्तान ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया है। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी. है। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया कि किस जगह पर इस मिसाइल का टेस्ट किया गया है।

