J&K के खानयार एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, ऑपरेशन जारी
जम्मू. जेएंड के में शनिवार की सुबह से सेना और आतंकियों के बीच 2 अलग-अलग एनकाउंटर जारी है। जहां अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया तो वहीं श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। हालांकि अभी भी एक से 2 आतंकी वहां छिपे हुए है। जिस मकान में आतंकी छिपे थे। उसमें बड़ा विस्फोट हुआ है।
इसके बाद मकान में आग लग गयी है। इलाके में भीषण धुऐ का गुबार नजर आ रहा है। इस ऑपरेशन में सेना के कई जवान भी घायल बताये जा रहे है। इनमें 2 सीआरपीएफ और 2 पुलिस के जवान घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि खानयार में लश्कर में आतंकियों के छिपने होने की जानकारी मिली थी। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें लश्कर का बड़ा कमाण्डर है। वह यहां छिपा है,किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद इलाके को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया था। सुबह से सुरक्षाकर्मी आतंकियों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वह लगातार फायरिंग कर रहे थें। जिसमें 4 जवान घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि मकान में छिपे आतंकियों को बाहर निकालने के लिये सेना ने किसी तरह के केमीकल का उपयोग किया है। ताकि मकान के एक हिस्से में आग लगे और अन्दर छिपे आतंकी धुआं और आग को देखकर बाहर निकलें, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके और कई घंटों से जारी कर एनकाउंटर को अंजाम दिया जा सके।

